जांजगीर-चांपा, 01 जून 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील पामगढ़ के ग्राम मेऊ के श्री सिद्ध कुमार बंजारे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती कविता बंजारे और तहसील डभरा के ग्राम तेन्दुमुड़ी के श्री चसलाल खुंटे की की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र श्री अक्षर कुमार खुंटे को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
previous post
