22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

टेली मेडिसिन सप्ताह का आयोजन 6 से 11 जून तक

Share

जांजगीर-चांपा 01 जून 2022/ जिले में आम जनता को स्थानीय हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किये जाने के उद्देश्य टेली कंसल्टेंसी की सुविधा प्रारंभ की गई है। इसमें अधिक से अधिक आमजन को लाभ दिये जाने हेतु 06 जून से 11 जून 2022 के मध्य जिला चिकित्सालय/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/उप स्वास्थ्य केन्द्रों में टेली मेडिसिन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
टेली मेडिसिन सप्ताह अंतर्गत चिकित्सा विशेषज्ञ/चिकित्सा अधिकारियों की टेलीमेडिसिन हब जिला चिकित्सालय जांजगीर में 06 जून 2022 को सुबह 11.00 बजे से शाम 05 बजे तक सामान्य एवं मानसिक रोगों का उपचार एवं सलाह डॉ.डी.पी.देवांगन प्रभारी मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा किया जाएगा।  इसी प्रकार 07 जून 2022 को एनसीडी संबधी रोगों का उपचार एवं सलाह डॉ. अलोक नाथ मंगलम् मेडिसिन विशेषज्ञ, 08 जून 2022 मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी उपचार व सलाह, परिवार नियोजन संबधी सलाह डॉ. संगीता देवांगन शिशु रोग विशेषज्ञ, 09 जून 2022 गंभीर एवं संक्रामक रोग एवं नॉक, कान, गला नेत्र रोग संबंधी व सर्जरी संबंधी सलाह डॉ. संदीप साहू ई एन टी विशेषज्ञ, 10 जून 2022 वृद्धावस्था संबंधी उपचार व सलाह डॉ. अलोक नाथ मंगलम् मेडिसीन विशेषज्ञ और 11 जून 2022 किशोर स्वास्थ्य, दंत रोग संबंधी उपचार व सलाह डॉ. वशुधंरा कश्यप दंत चिकित्सक टेली मेडिसिन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।


Share

Related posts

एसटी, एससी एवं ओबीसी विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 10 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

माध्यमिक शिक्षा मंडल: हेल्पलाईन द्वारा छात्र-छात्राओं की समस्याओं का किया जा रहा समाधान

namanchhattisgarh

मंत्रियों के स्वेच्छानुदान मद से 08 हितग्राहियों को 02 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

namanchhattisgarh

Leave a Comment