February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

15 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 14 जुलाई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 15 जुलाई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई  शुक्रवार को वार्ड क्र. 02 गणेश पण्डाल गेरवाघाट के पास, वार्ड क्र. 17 पथर्रीपारा सामुदायिक भवन वार्ड कार्यालय के पास, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर सार्वजनिक भवन नीचे मोहल्ला, वार्ड क्र. 32 रिसदी सतनाम नगर जयस्तंभ चौक, वार्ड क्र. 42 सामुदायिक भवन मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर कांशीपारा सतनाम प्रांगण के पास, वार्ड क्र. 60 बरपाली आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 64 कटाईनार बस स्टैण्ड के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

जिले में जीरो प्रतिशत शॉर्टेज से धान का उठाव हुआ पूर्ण

namanchhattisgarh

कलेक्टर सौरभ कुमार ने जनचौपाल में सुनी आमनागरिकों की समस्याएं

namanchhattisgarh

पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 12 प्रकरणों में कुल 235 लीटर कच्ची महुआ शराब किया जप्त 

namanchhattisgarh

Leave a Comment