17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में जीरो प्रतिशत शॉर्टेज से धान का उठाव हुआ पूर्ण

Share

कोरबा 22 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में उपार्जित किए गए संपूर्ण धान का उठाव शून्य (0) प्रतिशत शॉर्टेज के साथ पूर्ण कर लिया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोरबा जिला राज्य में खरीदी किए गए धान का निराकरण करने वाला तीसरा जिला है। धान खरीदी से संबंधित सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रयासों से जिला लगातार ग्यारह वर्षाे से 0 प्रतिशत शॉर्टेज पर धान उठाव करने में सफल रहा है।
गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में कोरबा जिले के 41 सहकारी समितियों के 65 केन्द्रों के माध्यम से धान का उपार्जन किया गया। जिले के 43,412 किसानों द्वारा कुल 2,86,733.16 मिट्रिक टन धान का विक्रय किया गया। 3 माह तक चलने वाले धान तिहार को किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 4 दिवस के लिए बढ़ाया गया। इस दौरान धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी रहा तथा किसानों से व्यवस्थित रूप से खरीदी की गई है।
स. क्र. 1257/


Share

Related posts

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर कलेक्टर ने ली राजनैतिक दलों की बैठक

namanchhattisgarh

ग्रामीणों से अवैध वसूली मामला: सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी : जांच में राशनकार्ड धारियों से 100 रूपए एवं एक किलो चांवल की अवैध वसूली पाया गया

namanchhattisgarh

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने किया पदभार ग्रहण

namanchhattisgarh

Leave a Comment