February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

16 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 15 जुलाई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 16 जुलाई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जुलाई शनिवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 10 सीतामणी हटरी के पास, वार्ड क्र. 26 मुड़ापार आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 33 रामपुर सामुदायिक भवन के पास आंगनबाड़ी क्र. 01 के सामने, वार्ड क्र. 40 नेहरूनगर पार्षद घर के पास स्टेज, वार्ड क्र. 48 इंदिरानगर आशीष अग्रवाल घर के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 54 जरहा जेल पुराना बरहमपुर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 63 भीमसेनिहा मंदिर सामुदायिक भवन के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

10 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के कार्य निश्चित समयावधि में करें पूर्ण: कलेक्टर

namanchhattisgarh

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया

namanchhattisgarh

Leave a Comment