चाम्पा | विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 2024 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चाम्पा में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय जोशी, यूनिट हेडए कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक शर्मा, अध्यक्ष एकाउन्ट, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधाकर सारश्वत, अध्यक्ष पर्चेस, एस.कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इलेक्ट्रीकल एण्ड इंस्ट्रुमंेटेशनए उदय सिंह, कारखाना प्रबंधक, शिवदयाल कर्ष, अध्यक्ष इंटक, अशोक वैष्णव, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष थवाईत, सहायक महाप्रबंधक, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाने संबंधी थीम श्ग्रह बनाम प्लास्टिक״ पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की कडी को आगे बढाते हुए अशोक वैष्णव, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने अपने उदबोधन में कहा कि पहली बार पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1960 में प्रस्ताव रखा गया और 22 अप्रैल 1970 से मनाना चालू किया गया, तब से आज तक मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य जलवायु संकट व पर्यावरण समस्या की तरफ ध्यान आकर्षित करना है। अपने जीवन में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करे, इसके जगह पेपर युक्त थैला एवं कपडा युक्त थैला का उपयोग करे।
इसी कडी में मुख्य अतिथि संजय जोशी, यूनिट हेड ने अपने उदबोधन में कहा कि पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण को बढावा देने, पृथ्वी को संरक्षित करने और ग्लोबल वॉर्मिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है। दुनिया भर में आज के दिन पृथ्वी व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया जाता है। यह दिन जलवायु संकट और पर्यावरण के सामने पैदा हुए संकट की ओर ध्यान दिलाता है। लगातार पेडो के काटे जाने से, जंगलो का कम होना, बढता वायु व जल प्रदूषण, धरती का बिगडता संतुलन दुनिया भर के देशों के लिए समस्या हो गयी है। इस समस्या से बाहर निकलने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवदयाल कर्ष, अध्यक्ष इंटक ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रौद्योगिकी के इस युग में अप्रत्यक्ष रूप से प्रत्येक व्यक्ति हर उस चीज को नुकसान पहुचा रही है जो उसकी प्रगति में बाधा बन रही है। इस तरह मानव ने अपने आराम दायक जीवन के लिए वृक्षों की कटाई करना बंद नहीं किया तो मानव जीवन संकट में आ जायेगा। साथियों सौर मण्डल में सिर्फ पृथ्वी पर जीवन संभव है, और कोई ग्रह नहीं है, जहॉ जीवन जीना मुमकिन है। पृथ्वी पर ही सांस लेने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन व पीने योग्य पानी समेत विभिन्न जरूरी तत्व है। इसलिए पृथ्वी को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड लगाएॅ, इसके साथ ही, आइये पॉलिथिन युक्त थैला को नकारें, कागज या कपडा युक्त थैला का उपयोग करें।
