27.3 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का हुआ शुभारंभ

Share

जांजगीर-चाम्पा 19 जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा जिले में कुपोषण को दूर कर कुपोषित बच्चों को मध्यम में लाने के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग को इसके लिए सभी सेक्टरों में अभियान चलाने के लिए भी कहा गया है। इसी कड़ी में परियोजना जांजगीर के सेक्टर जांजगीर शहरी के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 20 केन्द्र 01 मे महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन योजना का शुभारंभ किया गया। इसके तहत 06 माह से 03 वर्ष के कुपोषित बच्चों, गर्भवती माताओं एवं शिशुवती एनीमिक माताओं को जिला न्यास खनिज निधि से गर्म पका भोजन वितरण दिया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका जांजगीर नैला के अध्यक्ष श्री भगवान दास गढ़ेवाल, पार्षद श्री रामविलास राठौर, श्री देव गढ़ेवाल व परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति तिवारी, पर्यवेक्षक नवधा राठिया उपस्थित थे। कार्यक्रम मे उपस्थित श्रीमती ज्योति तिवारी परियोजना अधिकारी द्वारा कुपोषण दूर करने के उपाय, मौसमी बीमारी से बचाव, डायरिया प्रबंधन के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही भोजन के संबंध मे विस्तार से हितग्राहियों को जानकारी प्रदान की गई।


Share

Related posts

कोरबा जिला के मुख्य चौक चौराहे में 336 कैमरा लगाया गया है जिसकी निगरानी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया जाएगा

namanchhattisgarh

मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान

namanchhattisgarh

वार्ड क्र. 14 में महापौर ने किया प्याऊ का शुभारंभ

namanchhattisgarh

Leave a Comment