February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

पेट्रोल चोरी कर बिक्री करते हुए 02 आरोपी गिरफ्तार

Share

कोरबा  | पुलिस अधीक्षक कोरबा  संतोष सिंह के द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।  संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकअभिषेक वर्मा के नेतृत्व में सभी थाना /चौकी प्रभारी अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधिक एवम असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं । दिनांक 20 जुलाई 2022 को सूचना मिला की गोपालपुर  निवासी आसिफ अली अपने घर में अवैध रूप से पेट्रोल चोरी कर छिपा कर रखा है , जिसे बिक्री करने हेतु लेकर जा रहा है सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपी आसिफ अली पिता इमामुद्दीन निवासी गोपालपुर  के घर में छापा मारा गया जहां आरोपी आसिफ अली अपने सहयोगी अभिषेक सिंह ठाकुर पिता अभय सिंह ठाकुर के साथ   मारुति 800 वाहन  क्र CG 12 ZD  1801  में 5 जरिकेन में भरा हुआ करीब 100 लीटर पेट्रोल लेकर बिक्री करने हेतु जा रहा था , जिससे वाहन में भरे हुए पेट्रोल का कागजात मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं कर सका आरोपीगण के पास से बरामद पेट्रोल चोरी का होने के संभावना पर धारा 41(1–4)जा फौ /379 भादवि के अंतर्गत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है  ।
          कोरबा पुलिस द्वारा  अपराधिक तत्वों एवम अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगा ।

Share

Related posts

जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए आम लोगों की कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं

namanchhattisgarh

जिले में एक कॉलेज को अंग्रेजी माध्यम कॉलेज के रूप में किया जाएगा विकसित

namanchhattisgarh

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन 16 अगस्त तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment