22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूल पंपहाउस में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के रिक्त सीटों में भर्ती के लिए ऑफलाईन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

Share

कोरबा 21 जुलाई 2022/स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल पंपहाउस में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑफलाईन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित किया गया है। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि सीबीएसई पाठ्यकम की कक्षा 11वीं में गणित संकाय की 12 एवं जीवविज्ञान संकाय की 10 रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन मंगाया गया है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ पाठ्क्रम की कक्षा 12वी में गणित संकाय की 22 एवं जीवविज्ञान संकाय की 13 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑफलाईन मोड मे आवेदन मंगाया गया है। आवेदन पत्र विद्यालय से प्राप्त कर 31 जुलाई 2022 तक विद्यालय में जमा कर सकते है। कक्षा 11वीं में सीबीएसई पाठ्यक्रम के बच्चों के परीक्षा परिणाम आने तक अस्थायी तौर पर प्रवेश दिया जाएगा।


Share

Related posts

जनचौपाल में आज 121 लोगों ने दिये आवेदन

namanchhattisgarh

डकैती के आरोपी चन्द घण्टों में गिरफ्तार

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर शीघ्रता से करें कार्यवाही: कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment