February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्य मार्गो से लगे हुए विद्यालयों में बच्चों को सुरक्षित ढंग से सड़क पार कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों की

Share

कोरबा 01 अगस्त 2022/ कलेक्टर श्री संजीव झा द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंे दिये गये निर्देशानुसार मुख्य मार्गो से लगे हुए विद्यालयों में बच्चों को सुरक्षित ढंग से सड़क पार कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गयी है। बच्चों की यातायात सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे विद्यालयों में एक-एक महिला-पुरूष शिक्षकों को प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश जारी किये गये है। जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा जारी निर्देशानुसार छुट्टी के समय बच्चों को शिक्षक-शिक्षिका स्वयं अपनी देखरेख में सुरक्षित ढं़ग से सड़क पार करायेंगे। जिससे होने वाले दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उन्हे सुरक्षित सड़क पार कराने के लिए मुख्य मार्गो से लगे हुए जिले के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्यो को निर्देश दिये गये है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर संस्था प्रमुख के उपर कडी कार्यवाही की जावेगी।

क्र./335/


Share

Related posts

18 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

आकांक्षा आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 में कक्षा 11वीं में प्रवेश प्रारंभ

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा में ऊर्जा संरक्षण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

namanchhattisgarh

Leave a Comment