February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में 14 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

Share

कोरबा 08 अगस्त 2022/कलेेक्टर श्री संजीव झा के निर्देशानुसार आजादी के 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी कोरबा जिले में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दौड़ सुबह आठ बजे कोरबा शहर के घंटाघर चौक से प्रारंभ होगी और निहारिका, सुभाष चौक, विद्युत गृह स्कूल, अंधरी कछार मोड, बुधवारी, महाराणा प्रताप चौक होते हुए घंटाघर में समाप्त होगी। इस दौड़ में जिले के स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, खेल संघों के खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक तथा आमजन शामिल होंगे। प्रभारी खेल अधिकारी ने सभी प्रबुद्धजनों, खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के छात्र छात्राओं, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। स्वतंत्रता दौड़ में शामिल सभी लोगों से सहिष्णुता एवं देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग देने की भी अपील की गई है।

क्र./358/


Share

Related posts

वाई-फाई सुविधा से लैस प्रदेश का पहला रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बना बेलटुकरी

namanchhattisgarh

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती: प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 30 अप्रैल तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

निगम द्वारा लगातार की जा रही मवेशी नियंत्रण की कार्यवाही

namanchhattisgarh

Leave a Comment