19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती: प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 30 अप्रैल तक आमंत्रित

Share

कोरबा 20 अप्रैल 2022/ एकीकृत बाल विकास परियोजना पोडी-उपरोडा के अंतर्गत आंगनबाड़ी के विभिन्न रिक्त पदों में भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 21 अप्रैल से 30 अपै्रल तक आमंत्रित की गई है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पोडी-उपरोडा ने बताया कि परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के कुल 11 रिक्त पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया गया था। मुल्यांकन समिति द्वारा प्राविधिक मुल्यांकन का परीक्षण पश्चात अनंतिम योग्यता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है । प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति मंगाया गया है। रिक्त पदों के लिए मंगाए गए आवेदनों पर दावा आपत्ति परियोजना कार्यालय पोडी-उपरोडा में कार्यालयीन समय में स्वीकार की जायेगी। समयावधि के उपरांत किसी भी दावा- आपत्ति स्वीकार नही की जायेगी। परियोजना कार्यालय पोडी-उपरोडा के अतिरिक्त अन्य किसी कार्यालय में प्रस्तुत की जाने वाली दावा-आपत्तियों पर भी कोई विचार नही किया जा जायेगा।
क्रमांक 62


Share

Related posts

बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका

namanchhattisgarh

पीएम एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों एवं अन्य पदों हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन

namanchhattisgarh

19 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment