February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

10 अगस्त को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 09 अगस्त 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 10 अगस्त को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त बुधवार को वार्ड क्र. 07 मोतीसागरपारा, वार्ड क्र. 14 मैगजीनभांठा सामुदायिक मंच दशहरा मैदान के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास, वार्ड क्र. 37 ग्रामीण बैंक के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 45 स्याहीमुड़ी गांधी चौक के पास, वार्ड क्र. 52 नगोईखार आंगनबाड़ी केन्द्र के पास, वार्ड क्र. 60 गेवरा बस्ती चौक मंदिर के पास, वार्ड क्र. 66 सोमवारी बाजार स्थिज स्टेज के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

एसटी, एससी एवं ओबीसी विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी

namanchhattisgarh

04 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

डोर-टू-डोर पहुंच रहे अधिकारी कर्मचारी, बताएं अपनी समस्याएं, दें आवेदन – महापौर

namanchhattisgarh

Leave a Comment