August 4, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

04 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 03 मई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 04 मई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 मई बुधवार को वार्ड क्र.  03 राताखार सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 12 शारदा विहार सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 23 कृष्णानगर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 36 परसाभांठा स्कूल के पास, वार्ड क्र. 42 रूमगरा स्कूल के सामने, वार्ड क्र. 51 केंदईखार अटल आवास, वार्ड क्र. 54 सर्वमंगला मंदिर कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड क्र. 66 गजरा मितानिन घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक 29 सितम्बर को आयोजित

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम चिर्रा में रीपा के गतिविधियों का किया अवलोकन

namanchhattisgarh

जिले में अब तक 953.4 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

namanchhattisgarh

Leave a Comment