April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

तिरंगा लेकर कलेक्टर सहित अधिकारियों ने लगाई दौड़

Share

जांजगीर-चाम्पा 14 अगस्त 2022/ स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आज जिले में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश देते हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा और अधिकारियों ने बारिश की परवाह न करते हुए दौड़ लगाई। इस बीच हाथों में तिरंगा लिए अधिकारियों ने हर घर तिरंगा,घर-घर तिरंगा के तहत अपने घरों में तिरंगा लगाने और आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस दौड़ में हमर तिरंगा अभियान को लेकर भी उत्साह नजर आया।
जांजगीर जिले के नेताजी चौक से मुख्य मार्ग होते हुए कचहरी चौक में सद्भावना दौड़ का समापन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने आजादी के इस महोत्सव को यादगार बताते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं। हमें आजादी दिलाने के लिए देश के सैकड़ों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है। हमें उन पर भी गर्व है कि वे देश के लिए कभी अंग्रेजों के सामने झुके नहीं और हिम्मत से आगे बढ़कर स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित सद्भावना दौड़ को एकता और भाईचारे का मिसाल बताते हुए कहा कि आज जिले में बहुत बारिश हो रही है, इसके बावजूद भी दौड़ में अधिकारियों के साथ आमनागरिको का शामिल होना यह बताता है कि हमारे भीतर देश प्रेम कूट-कूट कर भरा हुआ है और यह किसी तूफान,बारिश या विपरीत हालात में भी नहीं रुकने वाला है। उन्होंने हर घर तिरंगा व हमर तिरंगा अभियान में भी सभी को शामिल होकर घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई भी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, एसडीएम जांजगीर श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी, एसडीओपी श्री संदीप मित्तल, खेल अधिकारी श्री प्रमोद बैस, तहसीलदार श्री पवन कोसमा सहित बड़ी संख्या में आमनागरिक और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Share

Related posts

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में बच्चो का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार

namanchhattisgarh

जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक 16 सितम्बर को

namanchhattisgarh

राज्य के पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों में लगातार बढ़ रहा आकर्षण – रेणु अग्रवाल

namanchhattisgarh

Leave a Comment