February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

चोरी हुए 04 नग डायनेक्स कंपनी का बैटरी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में लगातार अवैध गतिविधियों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है , इसी क्रम में आज दिनांक 16.08. 2022 को मानिकपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कदमहाखार अचंभा मंदिर के पास स्कूटी क्रमांक सीजी 12AN 4658 में 4 नग बड़ी बैटरी रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है इस मुखबीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू व थाना प्रभारी कोतवाली राजीव श्रीवास्तव द्वारा त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया गया, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी लालन पटेल के द्वारा विशेष टीम गठित कर प्रधान आरक्षक गोविंद सिंह राजपूत आरक्षक आलोक टोप्पो, हेराम चौहान, जय प्रकाश यादव को कार्यवाही के लिए भेजा गया था जिस पर टीम द्वारा मौका स्थान पर घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक सीजी 12AN 4658 के चालक को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम पता घनश्याम उपाध्याय बताया जिसके कब्जे में 04 नग डायनेक्स कंपनी का बड़ी बैटरी और घटना में प्रयोग किया एक स्कूटी मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर बड़ी गाड़ियों से बैटरी को चोरी करना स्वीकार किया । स्कूटी और बैट्रीयों एवम वाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है । आरोपी को धारा 41(1–4) दंड प्रक्रिया संहिता/ 379 भादवि के अंतर्गत इस्तगासा क्रमांक 20/2022 तैयार कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है।


Share

Related posts

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम अंतर्गत कोरकोमा शिविर में नौ हजार 728 लोगों को विभिन्न सेवाओं का मिला लाभ

namanchhattisgarh

अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के सर्वेक्षण सूची में दावा आपत्ति 20 मई तक

namanchhattisgarh

जिले में अब तक 600.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

namanchhattisgarh

Leave a Comment