22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

38 पाव अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन पर कोरबा जिले में ऑपरेशन निजात अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा,जुआ, सट्टा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में दिनांक 16.08-2022 को जरिए मुखबीर सूचना मिला की मोती सागर पारा निवासी एक व्यक्ति पुराना बस स्टैंड कोरबा एक झोला में अवैध रूप से देसी शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश की तलाश कर रहा है, की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिया अनुसार व्यक्ति को पकड़े उसके पास एक झोला रखा था जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 20 पाव देसी प्लेन शराब व 18 पाव देसी मदिरा मसाला शराब कुल 38 पाव देसी शराब अवैध रूप से मिला आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक ईश्वरी प्रसाद लहरें, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन, आरक्षक अरुण तिर्की, नवरतन सिदार की सक्रिय भूमिका रही

नाम आरोपी :– गोविंदा नायक पिता दशरथ नायक, उम्र 45 वर्ष, निवासी मोतीसागर पारा कोरबा


Share

Related posts

जिला स्तरीय एनीमिया मुक्त कोरबा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद की बैठक 18 अगस्त को

namanchhattisgarh

मेहनत करने की आदत बनाये रखें – मुख्य सचिव अमिताभ जैन

namanchhattisgarh

Leave a Comment