1 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश

Share

जांजगीर-चांपा 02 सितंबर 2022 कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में जल जीवन मिशन में कार्यरत ठेकेदारों की बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों में प्रगति लाने और शासन के मंशानुरूप घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कार्यों में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में ठेकेदारो ने सरपंचो से सहयोग नहीं मिलने, बिजली बिल भुगतान की समस्या, कार्य का भुगतान सहित अपनी परेशानियों से अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन ने निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के कार्यो में असहयोग करने वाले सरपंचो की सूची बनाकर दें, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिये नोटिस जारी की जायेगी। जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन के लिए की जा रही खुदाई से सड़क क्षतिग्रस्त होने के मामले पर उन्होंने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। जिस पर कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि जहां भी सड़क की खुदाई की जानी है वहां संबंधित निर्माण विभाग के सहायक अभियंता व उप अभियंता की उपस्थिति में ले-आउट प्रदान की जाए। बैठक में कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि रेट्रोफिटिंग के कार्य पूर्ण करते हुए 30 सितम्बर तक बिल अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें साथ ही उन्होने ठेकेदारो द्वारा बताई जा रही समस्याओं को बैठक में रखा। बैठक में ठेकेदार श्री सुनील अग्रवाल, श्री मुकेश शर्मा, श्री जुगल खेमका, श्री किशोर अग्रवाल, श्री मनोज शर्मा, श्री कमल बसईवाल, श्री मुकेश बंजारे, श्री विष्णु प्रसाद अग्रवाल, श्री संजय कुमार अग्रवाल, श्री अजित साहू तथा विभागीय कर्मचारी श्री राजेश राठौर, श्री निखिल तंबोली, जल जीवन मिशन के परियोजना समन्वयकगण श्री शिव नारायण त्रिपाठी, श्रीमती बीनू साहू, कु. सोनम साहू, श्री महेश शुक्ला, श्री मथुरा प्रसाद यादव, एवं श्री पीयुष पटेल, उपस्थित थे।


Share

Related posts

प्रेक्षक ने डाक मतपत्र मतदान सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

शासकीय मिनी माता कन्या महाविद्यालय कोरबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन 25 जनवरी को

namanchhattisgarh

रामायण मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बैठक संपन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment