15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रेक्षक ने डाक मतपत्र मतदान सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण

Share

कोरबा 29 अप्रैल 2024/ सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान कोरबा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सामान्य निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के मतदान हेतु बनाए गए सुविधा केंद्र का निरीक्षण कर डाक मतपत्र द्वारा किए जा रहे मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रेक्षक श्री मीणा ने मतदान कार्य में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप मतदान पूर्ण कराने की बात कही। साथ ही डाक मतपत्र द्वारा मतदान के संबंध में दूसरे जिलों में भी सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिससे अन्य जिलों में पदस्थ कोरबा संसदीय क्षेत्र के रहने वाले अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित तिथि तक डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संबित मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
स. क्र. 111/


Share

Related posts

जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता की होगी भर्ती आवेदन 13 जून तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

राजस्व मंत्री वार्ड क्र. 32 में करेंगे विकास कार्यो का भूमिपूजन

namanchhattisgarh

मतगणना के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर अन्दर ले जाने की नहीं होगी अनुमति

namanchhattisgarh

Leave a Comment