June 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कापन में 20 हेक्टेयर में अर्जुन के 82 हजार पौधे किये जाएंगे पौधरोपण

Share

जांजगीर-चांपा 13 सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में अकलतरा विकासखण्ड के ग्राम कापन में 20 हेक्टेयर में अर्जुना पौधरोपण अर्जुना पौधारोपण कुल 82000 पौधे (बियासी हजार) का पौधारोपण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम पौधारोपण किया जाएगा। विगत वर्षों में नगरीय क्षेत्रों का तीव्र विकास होने के कारण वृक्षों की हो रही अंधाधुंध कटाई से वृक्षों एवं पर्यावरण का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। अर्जुन पौधरोपण सेे पर्यावरण की अमूल्य विरासत का संरक्षण के साथ ग्रामीणों को अपने ग्राम में कार्य से 04 वर्ष में 20 हजार मानव दिवस रोजगार उपलब्ध होगा। अर्जुना पौधारोपण के 04 वर्ष पश्चात् कोसा कृमिपालन कर कोसा उत्पादन का कार्य प्रारंभ होगा। जिसमें प्रतिवर्ष ग्रामीणों का 2 लाख कोसाफल का उत्पादन प्राप्त कर लगभग 6 लाख रूपए की आमदनी प्राप्त कर ग्राम में आजीविका का साधन प्राप्त होगा। जो निरंतर 15 वर्ष तक उत्पादन कर हितग्राही लाभांवित होते रहेंगें।
निजी जीवन में अर्जुन वृक्ष के फायदे –
अर्जुन के वृक्ष पर्यावरण हितैषी होने के साथ-साथ हमारे जीवन के लिए भी बहुत लाभदायक है। आयुर्वेद में अर्जुन के पेड़ का प्रयोग औषधी के रूप में फल और छाल के रूप में होता है। अर्जुन के अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते है। जिनमें हृदय रोगों में, मधुमेय, हाईबीपी के लिए लाभकारी होता है।
कोसा उत्पादन से अधिक आय –
जांजगीर-चांपा जिला कोसा के लिए प्रसिद्ध है। अर्जुन वृक्षारोपण से कच्चा माल यहीं तैयार होगा। जिससे कच्चे माल के परिवहन में होने वाले अतिरिक्त व्यय में कमी आएगी। जिससे अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा। इसके रख रखाव से लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह वृक्षारोपण उचित रख-रखाव एवं देख-रेख में तीन वर्ष पश्चात कोसा कृमिपालन योग्य हो जाता है। सघन वृक्षारोपण आर्थिक रूप से लाभप्रद होने से रेशम उद्योग के विकास की एक प्रमुख उपलब्धि साबित होगी। इससे दोहरा लाभ होगा, एक तो वानिकी पर्यावरण का विकास होगा तथा दूसरा कोसा कृमिपालन कर आर्थिक लाभ उठाया जा सकता है।


Share

Related posts

वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

चेम्बर भवन में होगी पदाधिकारियों की प्रथम बैठक

namanchhattisgarh

16 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment