February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती: प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति सात अक्टूबर तक आमंत्रित

Share

कोरबा 22 सितम्बर 2022/एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी के अंतर्गत आंगनबाड़ी के विभिन्न रिक्त पदों में भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 23 सितम्बर से सात अक्टूबर 2022 तक आमंत्रित की गई है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी ने बताया कि परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पांच रिक्त पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया गया था। मुल्यांकन समिति द्वारा प्राविधिक मुल्यांकन का परीक्षण पश्चात अनंतिम योग्यता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है । प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति मंगाया गया है। रिक्त पदों के लिए मंगाए गए आवेदनों पर दावा आपत्ति परियोजना कार्यालय कोरबा शहरी में कार्यालयीन समय में स्वीकार की जायेगी। समयावधि के उपरांत किसी भी दावा-आपत्ति स्वीकार नही की जायेगी। परियोजना कार्यालय कोरबा शहरी के अतिरिक्त अन्य किसी कार्यालय में प्रस्तुत की जाने वाली दावा-आपत्तियों पर भी कोई विचार नही किया जा जायेगा। मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय तथा नगर निगम के सूचना पटल पर देखे जा सकते है। इसके अतिरिक्त संबंधित वार्ड के पार्षदगणों को एवं आंगन बाड़ी केन्द्र में भी मूल्यांकन पत्रक उपलब्ध कराये गये है। जिससे समस्त आवेदिकाओं तक जानकारी उपलब्ध करायी जा सके।

क्र./464/


Share

Related posts

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय पाली महोत्सव का होगा आयोजन

namanchhattisgarh

छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा 15 सितंबर को, जिला प्रशासन की तैयारी पूर्ण : परीक्षा में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट रहेंगे प्रतिबंधित

namanchhattisgarh

महिला आयोग की अभिनव पहल से गुरू पूर्णिमा के दिन मिली गुरू दक्षिणा

namanchhattisgarh

Leave a Comment