1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

01 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 30 सितम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 01 अक्टूबर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01 अक्टूबर शनिवार को वार्ड क्र. 02 सामुदायिक भवन तुलसीनगर के पास, वार्ड क्र. 10 संजय नगर केनाल  रोड के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर आरा मशीन मस्जिद के पास, वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र. 43 सिंचाई कालोनी स्टेज के पास, वार्ड क्र. 52 फर्टिलाईजर बस्ती  स्कूल के पास, वार्ड क्र. 56 डगनियाखार मितानिन के पास, वार्ड क्र. 66 इंदिरानगर पानी टंकी सामुदायिक भवन के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त  हो सके।


Share

Related posts

कलेक्टर की खंड स्तरीय समीक्षा बैठकए योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने के निर्देश

namanchhattisgarh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग 31 मई को कोरबा में लेंगे कलेक्टर्स कांफ्रेंस

namanchhattisgarh

Leave a Comment