November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

Share

कोरबा 18 नवंबर 2022/एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत कोरबा शहरी परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अंतर्गत कुल 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन  करने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है। कोरबा शहरी परियोजना के अंतर्गत आने वाले वार्डों के आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के आठ पद इस प्रकार कुल 10 रिक्त पदों लिए आवेदन मंगाया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी में निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में सीधे जमा कर सकते हैं। भर्ती के संबंध में नियम, शर्तें, आवेदन प्रारूप एवं अन्य जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय कोरबा शहरी, नगर निगम के सूचना पटल एवं सभी संबंधित वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों के सूचना पटल से अवलोकन किया जा सकता है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी ने बताया कि वार्डवार रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद में भर्ती के लिए आवेदिकाओं को उसी वार्ड की निवासी होनी चाहिए जिसके लिए आवेदन किया जा रहा हैं। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं अथवा ग्यारहवीं बोर्ड उत्तीर्ण है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं बोर्ड उत्तीर्ण है।
क्रमांक 636


Share

Related posts

दिव्यांगजन परीक्षण शिविर का आयोजन 06 सितम्बर को सियान सदन में

namanchhattisgarh

निष्पक्ष और २ाांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना हम सबका दायित्व: प्रेक्षक प्रेमसिंह मीणा

namanchhattisgarh

हिंदू नव वर्ष पर भव्य रैली का आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment