February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

गौठान में गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण आदि कार्यों का किया अवलोकन

Share

कोरबा 14 अक्टूबर 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज बरसते पानी में कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गोकुल नगर स्थित गौठान का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने गौठान में पहुंचकर गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण एवं महिला समूहों द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट निर्माण शेड और निर्मित वर्मी कंपोस्ट का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने गौठान में प्रतिदिन आने वाले मवेशियों की संख्या, रोजाना गोबर खरीदी की मात्रा एवं पशुओं की देखभाल से संबंधित जानकारी गौठान प्रभारी से ली। कलेक्टर ने गौठान में  महिला समूहों से बात करते हुए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गोकुल नगर गौठान में निरीक्षण के दौरान  गोठान  में मवेशियों के ईलाज के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में गौठान के चरवाहा से भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने गौठान में रोजाना गोबर खरीदी करने और गोबर को खुले में नही रखने के निर्देश गौठान प्रभारी को दिए।
क्र./519


Share

Related posts

नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के लिए बैठक का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

07 मई को सुबह 07 से शाम 06 बजे तक होगा मतदान : सजाए गए संगवारी मतदान केंद्र, मतदान के पश्चात् सेल्फी लेने का मिलेगा मौका

पाली महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

namanchhattisgarh

Leave a Comment