17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

गौठान में गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण आदि कार्यों का किया अवलोकन

Share

कोरबा 14 अक्टूबर 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज बरसते पानी में कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गोकुल नगर स्थित गौठान का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने गौठान में पहुंचकर गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण एवं महिला समूहों द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट निर्माण शेड और निर्मित वर्मी कंपोस्ट का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने गौठान में प्रतिदिन आने वाले मवेशियों की संख्या, रोजाना गोबर खरीदी की मात्रा एवं पशुओं की देखभाल से संबंधित जानकारी गौठान प्रभारी से ली। कलेक्टर ने गौठान में  महिला समूहों से बात करते हुए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गोकुल नगर गौठान में निरीक्षण के दौरान  गोठान  में मवेशियों के ईलाज के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में गौठान के चरवाहा से भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने गौठान में रोजाना गोबर खरीदी करने और गोबर को खुले में नही रखने के निर्देश गौठान प्रभारी को दिए।
क्र./519


Share

Related posts

वार्ड में लग रहे राजस्व वसूली शिविरों में पहुंचकर करें बकाया कर राशि का भुगतान : आयुक्त

namanchhattisgarh

स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रतिनियुक्ति के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन 30 अप्रेल तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

कोरबा के सर्वागीण विकास के सपने क्रमशः हो रहे साकार – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

Leave a Comment