February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवसः कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ

Share

कोरबा 31 अक्टूबर 2022/देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी – कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा और श्री भरोसा राम ठाकुर ने देश की एकता एवं अखंडता बनाये रखने की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली। शासकीय सेवकों ने देश की एकता का संदेश देशवासियों के बीच पहुंचाने का प्रयत्न करने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
क्र./559/


Share

Related posts

12 जनवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिले के दूरस्थ पसान क्षेत्र पहुंचकर आश्रम, अस्पताल और स्वामी आत्मानंद स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

namanchhattisgarh

अमृत सरोवर योजना के कार्यो में धीमी गति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

namanchhattisgarh

Leave a Comment