21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

12 जनवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 11 जनवरी 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 12 जनवरी को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी गुरूवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू सामुदायिक मंच कुम्हार मोहल्ला, वार्ड क्र. 10 सीतामणी हटरी के पास, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर सार्वजनिक भवन नीचे मोहल्ला, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 42 उपरपारा स्टेज, वार्ड क्र. 52 दर्रीखार क्र. 03 आंगनबाड़ी केन्द्र के पास, वार्ड क्र. 57 प्रेमनगर आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 65 बांकीमोंगरा में पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सामंजस्य बनाकर लोकहित मे करे कार्य: सांसद श्रीमती महंत

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत भू-अधिग्रहित प्रभावितों के मुआवजा वितरण के लिए गांवों मे होगा शिविर का आयोजन : जिले के 10 गांवों में 20 फरवरी से 10 मार्च तक लगेंगे शिविर

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल से ग्रामसभाओं का होगा आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment