February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राज्योत्सव कार्यक्रम में सजेगा बिहान बाजार, छत्तीसगढ़ी व्यजनों का भी मिलेगा स्वाद

Share

कोरबा 31 अक्टूबर 2022/ राज्योत्सव के अवसर एक नवंबर को  स्थानीय घंटाघर मैदान पर बिहान बाजार भी सजेगा। जिले के महिला स्वसहायता समूहों द्वारा बनाये गये विभिन्न लोकल प्रोडक्ट शहरवासियों की खरीदी के लिए इस बाजार में उपलब्ध रहेंगे। बिहान बाजार में चटपटे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी शहरवासी ले सकेंगे। राज्योत्सव स्थल पर लग रहे बिहान बाजार में महिला समूहों द्वारा बनाये गये गोबर के दिये और कला कृतियां, आकर्षक हैंडलूम उत्पाद, कोसा साड़ियां और अन्य ड्रेस मटेरियल, बांस कला कृतियां, बैग, पर्स, एलईडी बल्ब, डिटर्जेट पावडर, जूट के बने सामान और सुगंधित साबुन भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। बिहान बाजार में स्थानीय महिलाओं द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के पापड़, आचार, पौष्टिक लड्डू, जैविक दवाईयां और सुगंधित चावल आदि भी शहरवासी खरीद सकेंगे। यहां स्थानीय किसानों द्वारा प्रसंस्कृत काजू, चिरौंजी आदि भी मिलेगी। बिहान बाजार के साथ ही राज्योत्सव स्थल पर लोगों को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी स्वाद मिलेगा। शहरवासी इस दौरान डूबकी, ईढिहर, लाल भाजी, ठेठरी, खुर्मी, चौसेला, अंगाकर रोटी, चिला, सलोनी, फरा आदि व्यंजनों का भी राज्योत्सव स्थल पर स्वाद ले सकेंगे।
क्र./561


Share

Related posts

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

16 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

वार्ड क्र. 01 व 02 में मिली नालियॉं जाम की शिकायत पर पहुंचे महापौर, दिये त्वरित निराकरण के निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment