15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

16 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 15 सितम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 16 सितम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 सितम्बर शुक्रवार को वार्ड क्र. 03 राताखार पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 10 संजयनगर केनाल रोड के पास गुफा मंदिर के पास, वार्ड क्र. 18 चेकपोस्ट सी.एस.ई.बी. बस्ती मंच के पास, वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के पास, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा शिव मंदिर के पास, वार्ड क्र. 48 सुमेधा चौक, वार्ड क्र. 59 मदरसा मोहल्ला ईदगाह के पास, वार्ड क्र. 63 पुरेना आंगनबाड़ी केन्द्र के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

जिले के विभिन्न विकासखण्डों में पदस्थ तहसीलदारों का हुआ अस्थाई स्थानांतरण

namanchhattisgarh

पौंसरा, ढपढप, तुमान सहित विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

namanchhattisgarh

गौ-मूत्र की पहचान करने के साथ जीवामृत एवं ब्रम्हास्त्र बनाने की बताई गई विधि

namanchhattisgarh

Leave a Comment