February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

भैरोताल हाई स्कूल में राजस्व मंत्री ने किया सायकल वितरण

Share

कोरबा 23 नवम्बर 2022 – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने आज वार्ड क्र. 57 स्थित शासकीय हाई स्कूल भैरोताल में छात्राओं को सायकलों का वितरण किया। उन्होने छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी सहित एम.आई.सी.सदस्यगण, पार्षदगण उपस्थित थे।
नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 57 स्थित शासकीय हाई स्कूल भैरोताल में सरस्वती सायकल योजनांतर्गत सायकल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति प्रदान करते हुए छात्राओं को सायकल का वितरण किया। उन्होने मॉं सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पमाला का अर्पण व दीप प्रज्वलन कर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस मौके पर राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं को सायकल प्राप्त हो जाने से उन्हें विद्यालय तक आवागमन करने में अत्यंत सुविधा हो जाएगी, उनके समय की बचत होगी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अगुवाई में छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, गांव, गरीब, किसान, मजदूर सभी के हितों के लिए व्यापक पैमाने पर योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है, जिनका लाभ समाज के अंतिम छोर में खडे़ व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
इस अवसर पर सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी के साथ ही एम.आई.सी.सदस्य संतोष राठौर, श्रुति कुलदीप, पार्षद बसंत चन्द्रा, शाहिद कुजूर, पवन गुप्ता, एल्डरमेन गीता गभेल, सनीष कुमार, लक्ष्मी विश्वकर्मा, जनकदास कुलदीप, धनबाई कुलदीप, विनोद अग्रवाल, सौखीलाल कुर्रे, चंद्रमणि रेड्डी, राकेश कंवर, राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष यशवर्धन कठौतिया, ओमप्रकाश, मनकुमार, सुबिता, बबली, रामबाई, बालकुमार, उर्वशी, मानकी, वृहस्पति, प्रमिला, नर्मदा, मंटोरा कांति, भागवती, आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।


Share

Related posts

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना बनी एक सुखद सहारा

namanchhattisgarh

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

namanchhattisgarh

जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य हुआ कार्य विभाजन : कलेक्टर श्री संजीव झा ने जारी किए आदेश

namanchhattisgarh

Leave a Comment