August 4, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

25 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 24 नवम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 25 नवम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवम्बर शुक्रवार को वार्ड क्र. 03 राताखार पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 14 मैगजीनभांठा सामुदायिक मंच  दशहरा मैदान के पास, वार्ड क्र. 27 रामनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 36 भदरापारा परसाभांठा स्कूल के पास सामुदायिक भवन कविता राठौर मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 45 स्याहीमुड़ी गांधी चौक के पास, वार्ड क्र. 50 पावरसिटी गेट के पास सांस्कृतिक मंच के सामने, वार्ड क्र. 62 नरईबोध स्टेज के पास, वार्ड क्र. 63 भीमसेनिहा मंदिर जय स्तंभ चौक के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

13 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

पेडन्यूज एवं भ्रामक खबरों पर रखें नजर: प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा

namanchhattisgarh

हरदीबाजार व पाली के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment