February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

29 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 28 नवम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 29 नवम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 नवम्बर मंगलवार को वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा दलिया गोदाम के पास मंच, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर सार्वजनिक भवन नीचे मोहल्ला, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 42 शांतिनगर न्यू शांति नगर स्टेज, वार्ड क्र. 51 श्यामनगर वैभव वाटिका के पास, वार्ड क्र. 54 बरमपुर दशहरा मैदान सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 66 शांतिनगर मंदिर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड हेतु विशेष शिविरों का किया जा रहा आयोजन

namanchhattisgarh

हर-घर तिरंगा अभियान में सभी उत्साह से भाग लें: राज्यपाल

namanchhattisgarh

साई एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हुआ

namanchhattisgarh

Leave a Comment