August 3, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

साई एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हुआ

Share

कोरबा। साई एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी में दीपावली मिलन कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया।
साई एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी में दीपावली मिलन का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम में सर्वप्रथम समिति के पूर्व अध्यक्ष, अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व जजमेंट के लिए आए हुए अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में कॉलोनी के बच्चों का तीन वर्गों में विविध वेशभूषा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें — वर्ग ‘अ’ जो 0 से 2 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित था, उसमें 6 बच्चों ने भाग लिया। वर्ग ‘ब’ जो Above 2 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित था, उसमें 9 बच्चों ने भाग लिया। वर्ग ‘स’ जो Above 6 वर्ष से ऊपर के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी, उसमें 15 बच्चों ने हिस्सा लिया।

दीपावली मिलन के इस कार्यक्रम में कॉलोनी में दीपावली के शुभ अवसर पर घरों के सामने बनाई गई रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें कॉलोनीवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आए हुए परिवारों व पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया। साई एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सचिन सिंघल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह संस्था बहुत छोटे रूप में शुरू हुई थी और धीरे-धीरे एक वृक्ष का रूप लेती जा रही है। आज हम सभी परिवार सुख-दुख के हर कार्य में एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं। आज दीपावली मिलन के अवसर पर बच्चों द्वारा एक उत्कृष्ट स्तुति प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही रमेश शर्मा द्वारा मधुर संगीत की प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने विविध वेशभूषा कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संदेशों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर जजमेंट के लिए आई हुई नूपुर अग्रवाल ने कहा कि बच्चे उत्साह से इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। प्रत्येक बच्चे में कुछ न कुछ प्रतिभा होती है, और यह मंच उन बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने का एक अवसर प्रदान कर रहा है।

विविध वेशभूषा कार्यक्रम में तीनों वर्गों में प्रथम स्थान क्रमशः नैनीका मित्रा, अद्विका सिंघल, और टियारा रोहरा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर जजमेंट के रूप में अरविंद सिंघानिया, कमल अग्रवाल, विजय सोनी, मनीष अग्रवाल, और नूपुर अग्रवाल उपस्थित हुए।
समिति के पदाधिकारी विकास खेमका, बृजमोहन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, निमेश पटेल, राजेश शर्मा, दीपक मोटवानी, दिलीप सुमित्रा मित्र, दिनेश अग्रवाल व भारी संख्या में कॉलोनी के परिवारजन उपस्थित हुए।


Share

Related posts

निजात अभियान के अंतर्गत थाना करतला क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक केंद्र में महिला एवं बाल विकास के प्रशिक्षणरत सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ताओं के मध्य चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

namanchhattisgarh

अपर कलेक्टर एवं प्रदीप साहू ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं : जनचौपाल में 159 आवेदन हुए प्राप्त

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment