February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार : आरोपी के कब्जे से 61 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद

Share

कोरबा| पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब एवं नशीली दवाईयो पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 29.11.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुड़ापार निवासी ग्रहण सिंह पोर्ते ग्राम मुड़ापार स्कूल के पास झाड़ियों में छुपाकर अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय कर रहा है कि सूचना रेड कार्यवाही करने पर आरोपी ग्रहण सिंह पोर्ते के कब्जे से अलग अलग प्लास्टिक के जरीकेन में भरी कुल 61 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब कीमती 6100 रूपये व शराब बिक्री रकम 400 रू. जुमला कीमती 6500 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया, जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर 34 (2) आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 650/2022 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, प्रआर.351 ओमप्रकाष बैस, आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौकरण श्याम का महत्वपूर्ण भूमिका रही


Share

Related posts

आगामी वर्षाकाल में बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

namanchhattisgarh

प्रबंधक के रिक्त पद हेतु दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात् सूची जारी

namanchhattisgarh

जिला दण्डाधिकारी श्री झा ने 18 मामलों के आरोपी राजेंद्रपुरी को किया जिला बदर

namanchhattisgarh

Leave a Comment