April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

पुत्र ने किया अपने पिता का हत्या : जमीन विवाद को लेकर किया हत्या, बाड़ी स्थित सुखा कुआं में हत्या कर शव को फेंका

Share

कोरबा | चौकी राजगामार अंतर्गत ग्राम,- कोई, निवासी सिकंदर राठिया दिनांक 28.11.22 को शाम करीब 7:00 बजे चौकी उपस्थित आकर, रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका बड़ा भाई संजय राठिया अपने पिता बहादुर सिंह राठिया को हत्या कर उसके शव को बाड़ी स्थित सुखा कुआं में फेंक दिया है, सूचना पर तत्काल चौकी राजगामार में मर्ग इंटीमेशन तथा आरोपी के विरुद्ध धारा – 302 भा. द. वि. का अपराध कायम कर चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना देकर तत्काल दलबदल घटनास्थल के रवाना हुए थे, रात्रि में ही आरोपी को जो भागने की फिराक में था उसे जंगल से धर दबोचा गया । शव पंचनामा तथा गवाहों के बयान से एवं आरोपी संजय राठिया का मेमोरंडम कथन लिया गया जिसमें आरोपी के द्वारा घर के पीछे बाड़ी एवं एक अन्य खेत को अपने नाम कराने के संबंध में अपने पिताजी से लड़ाई कर रहा था, इसी दौरान आरोपी के द्वारा घर में ही रखें धौरा लकड़ी के लाठी से अपने पिता के सिर पर हमला किया जिससे वह घर के आंगन में गिर कर मृत्यु हो गया, इसके पश्चात आरोपी के द्वारा अपने पिताजी को उठाकर बाड़ी स्थित सुखा कुआं में ले जाकर कर फेंक दिया था । आरोपी के कब्जे से उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी को जप्त किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 29.11.22 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है lनाम आरोपी – संजय राठिया पिता बहादुर सिंह राठिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोई चौकी राजगामार

नाम मृतक- बहादुर सिंह राठिया पिता सुकलाल राठिया उम्र करीब 65 वर्ष निवासी ग्राम कोई चौकी राजगामार जिला कोरबा

ज्ञात हो कि, आरोपी पूर्व में भी गांव के एक व्यक्ति को गैती से जानलेवा हमला किया था जिसमे धारा 307 भादवि के तहत 2 साल पहले जेल गया था


Share

Related posts

पटवारी श्रीमती कामिनी कारे निलंबित

namanchhattisgarh

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन आज

namanchhattisgarh

अशोक वाटिका उन्नयन के प्रत्येक कार्य में रहें बेहतर प्लानिंग, वर्क क्वालिटी व टाईम लिमिट का रखें विशेष ध्यान – आयुक्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment