February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की वर्चुअल बैठक 24 दिसंबर को

Share

कोरबा 19 दिसंबर 2022/कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से दोपहर एक बजे आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इनमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (सभी के लिए मकान शहरी), प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजीटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम आदि योजनाएं शामिल हैं।
क्रमांक 748


Share

Related posts

सिक्योरिटी सर्विस में नौकरी के लिए 14 से 22 अक्टूबर तक जिले में विशेष भर्ती शिविर का होगा आयोजन

namanchhattisgarh

बिना भेदभाव के सभी वार्डो का समान विकास करना सर्वोच्च प्राथमिकता – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

तीन दिन के विशेष अभियान के तहत 144 वारंटी एवम आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

Leave a Comment