15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

तीन दिन के विशेष अभियान के तहत 144 वारंटी एवम आरोपी गिरफ्तार

Share

कोरबा|  पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को अभियान चलाकर अपराधियों विशेषकर लंबित स्थाई वारंट , गिरफ्तारी वारंट की तामिली एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
 
  पुलिस अधीक्षक के निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को निर्देश परअभियान के दौरान संपूर्ण कोरबा जिले में 41 स्थाई वारंट एवं 80 गिरफ्तारी वारंट तामील हुए, साथ ही  थाना/ चौकियों में लंबित पुराने मामलों में फरार 23 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है ।
उल्लेखनीय है कि फरार स्थाई वारंटियों में से कई वारंटी लंबे समय से फरार थे एवं नाम बदलकर निवास कर रहे थे जिन्हें कोरबा जिले के अतिरिक्त रायपुर ,धमतरी,रामानुजगंज , दिल्ली, एवम राजस्थान से  गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ।
   इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना/ चौकियों में लंबित मामलों के 23 आरोपी जिनमें मारपीट, बलवा ,शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराधों के अपराधी फरार थे जिन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ने आने वाले समय में और सख्ती का आदेश दिया है।

Share

Related posts

03 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

गुण्डाधूर सम्मान 2022: 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

महापौर ने किया पोड़ीबहार तालाब के पाथवे स्ट्रीट लाईट का लोकार्पण

namanchhattisgarh

Leave a Comment