-1.6 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पाली तानाखार विधायक श्री केरकेट्टा ने की मनरेगा कार्यों की समीक्षा

Share

कोरबा 29 दिसंबर 2022/जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के सद्भावना भवन में पाली-तानाखार विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा ने ग्रामीण एवं पंचायत विभाग की योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। विधायक श्री केरकेट्टा ने मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी लेकर मनरेगा कामों में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को संलग्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत श्रम मूलक कार्यों को ज्यादा संचालित किया जाए। जिसका लाभ ग्रामीण श्रमिकों को मिल सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा की कार्ययोजना में ग्राम विकास एवं श्रम मूलक कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में ग्रामीणों की मांग एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा मांग के निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जनपद सदस्य सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि सहित अनुविभागीय अधिकारी श्री हरिशंकर पैंकरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री राधेश्याम मिरझा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
क्रमांक 782/


Share

Related posts

राज्य के सभी रीपा में जल्द ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होगी

namanchhattisgarh

25 फरवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

जिले में जीरो प्रतिशत शॉर्टेज से धान का उठाव हुआ पूर्ण

namanchhattisgarh

Leave a Comment