February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

13 जनवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 12 जनवरी 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 13 जनवरी को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जनवरी शुक्रवार को वार्ड क्र. 03 राताखार पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 14 मैग्जिनभांठा सामुदायिक मंच दशहरा मैदान के पास, सियान सदन, वार्ड क्र. 34 चेकपोस्ट मंदिर के पास, वार्ड क्र. 42 सामुदायिक भवन के पास मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 49 अयोध्यापुरी नवधा चौक में सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 62 चुनचुनी बस्ती पानी टंकी के पास, वार्ड क्र. 64 कटाईनार बस स्टैण्ड के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

महापौर ने आर.पी.नगर, शिवाजीनगर एवं एम.पी.नगर की जानी समस्याएं, साफ-सफाई कार्यो के दिये निर्देश

namanchhattisgarh

गूंजी शहनाई, जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने जिले में अवैध धान खरीदी बिक्री रोकने के लिए अनुविभाग स्तर पर जांच दल का किया गठन

namanchhattisgarh

Leave a Comment