23.4 C
New York
May 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सरदार पटेलनगर दर्री व रविशंकर शुक्लनगर में भूखण्ड लेने का अवसर मिला लोगों को

Share

कोरबा 12 जनवरी 2023 -आमनागरिकों को नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोनांतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेलनगर जमनीपाली में एवं पं.रविशंकर शुक्लनगर कोरबा में भूखण्ड प्लाट लेने का एक अच्छा अवसर मिला हुआ है। नगर निगम कोरबा ने सरदार पटेलनगर दर्री में 38 भूखण्डों तथा पं.रविशंकर शुक्लनगर में 27 आवासीय भूखण्डों के व्ययन हेतु निविदा बुलाई हैं।
निगम के संपदा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एकीकृत नगरीय विकास योजना के अंतर्गत पश्चिमी कोरबा क्षेत्र सरदार पटेलनगर जमनीपाली दर्री में मध्यम आय वर्ग की जरूरतों के मद्देनजर नगर निगम केारबा द्वारा 38 आवासीय भूखण्डों के व्ययन हेतु निविदा बुलाई गई है, ये सभी भूखण्ड 2450 वर्गफुट की साईज में है तथा प्रत्येक भूखण्ड की प्रीमियम राशि 28 लाख 93 हजार रूपये रखी गई है, जबकि अमानत राशि 02 लाख 79 हजार रूपये के लगभग निर्धारित है। इन भूखण्डों को लेने हेतु 27 जनवरी के पहले-पहले  बंद लिफाफे में निविदा निगम को भेजी जानी है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आई.डी.एस.एम.टी. योजनांतर्गत पं.रविशंकर शुक्लनगर विस्तार कोरबा में मुख्य मार्ग पर उच्च आय वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 27 भूखण्डों के व्ययन भी निविदा निगम ने बुलाई है, इन भूखण्डों की साईज 216 वर्गमीटर की है, जिनकी प्रीमियम राशि 40 लाख 82 हजार रूपये एवं अमानत राशि 04 लाख 08 हजार रूपये निर्धारित की गई है। पं.रविशंकर शुक्लनगर विस्तार के इन भूखण्डों को लेने के इच्छुक व्यक्ति आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए 10 फरवरी के पहले-पहले बंद लिफाफे में अपनी निविदा भेज सकते हैं। इन सभी भूखण्डों के व्ययन एवं निविदा प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी हेतु निगम के संपदा विभाग में संपर्क किया जा सकता है।


Share

Related posts

बिहान से जागी आत्मनिर्भरता की अलख, महिलाएं बन रहीं सशक्त और सक्षम

namanchhattisgarh

थाना बांगो में पदस्थ मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार के ब्लाईंड मर्डर केस का हुआ खुलासा

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने ली जिले के राइस मिलर्स की बैठक, धान उठाव व मिलिंग व्यवस्था पर की चर्चा

namanchhattisgarh

Leave a Comment