February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस पर विधायक डाॅ. विनय जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण , लेंगे परेड की सलामी

Share

कोरबा 25 जनवरी 2023/ जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सीएसईबी ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। मनेन्द्रगढ़ विधायक एवं संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस काॅर्पोरेशन लिमिटेड डाॅ. विनय जायसवाल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कोरबा जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. जायसवाल सीएसईबी ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि डॉ. जायसवाल द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कोरोना के कारण पिछले वर्षों से सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो रहे थे और झांकी भी नहीं निकाली जा रही थी। लेकिन इस बार स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा शासन की विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले झांकियां भी निकाली जाएगी।
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विधायक डाॅ. विनय जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि – सीएसईबी कोरबा फुटबाॅल ग्राउंड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के मुख्य अतिथि मनेन्द्रगढ़ के विधायक डाॅ. विनय जायसवाल होंगे। प्रातः 08ः58 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 08ः59 को मुख्य अतिथि का मंच पर आगमन, प्रातः 09ः00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश वाचन पश्चात् प्रातः 09ः25 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, प्रातः 10ः10 बजे विभागीय झांकी प्रदर्शन, प्रातः 10ः35 प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित होंगे एवं प्रातः 10ः45 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
विभिन्न विभागों के द्वारा झांकियों का किया जाएगा प्रदर्शन – गणतंत्र दिवस समारोह 2023 में विभिन्न विभागों के द्वारा झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसमें जिला पंचायत, नगर पालिका निगम, वन विभाग, पीएचई, जिला उद्योग केंद्र, रेशम विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन, पशुपालन, कृषि, मछली पालन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, के्रडा, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनटीपीसी कोरबा, भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कोरबा पूर्व और एसईसीएल कोरबा की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।
क्रमांक 856/


Share

Related posts

कोरबा को मिला एक्सीलेंट के साथ ओ.डी.एफ. प्लस-प्लस

namanchhattisgarh

परिवहन सुविधा केंद्र स्थापना के लिए 29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment