21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

परिवहन सुविधा केंद्र स्थापना के लिए 29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Share

कोरबा 18 अगस्त 2022/छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के परिपालन में जिले में परिवहन सुविधा केंद्र खोले जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 30 परिवहन सुविधा केंद्र स्थापना के लिए अनुमोदन प्राप्त हुआ है। परिवहन सुविधा केंद्र की स्थापना के लिए आवेदन 29 अगस्त 2022 तक आमंत्रित किये गये है। कोरबा जिले के लिए लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए 30 परिवहन सुविधा केन्द्रो की स्थापना की जाएगी। जिसके लिए जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में इच्छित अर्हताधारी आवेदक 200 रूपये विहित शुल्क जमा कर 29 अगस्त शाम 5ः30 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि व समय के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नही किये जायेंगे।

क्र./389


Share

Related posts

चोरी गए साढ़े सात लाख रुपए को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से किया बरामद

namanchhattisgarh

02 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

1584 घुमन्तू पशुओं को नजदीकी गौशाला व गौठानों तक पहुंचाकर किया गया सुरक्षित

namanchhattisgarh

Leave a Comment