June 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जन चौपाल में 28 लोगों ने प्रस्तुत किए आवेदन : कलेक्टर ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित

Share

कोरबा 07 मार्च 2023/ कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के  निर्देश अधिकारियों को दिए। जन चौपाल में 28 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में दुरपा रोड कोरबा निवासी दिव्यांग संतोष जायसवाल ने कलेक्टर श्री संजीव झा को आवेदन देकर बताया कि दिव्यांग होने के कारण उसको आने जाने में परेशानी होती है। इस समस्या पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर श्री संजीव झा ने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित कर दिव्यांग संतोष जायसवाल को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल देने के निर्देश दिए। इस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा तत्काल दिव्यांग संतोष जायसवाल को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल प्रदान किया गया। जन चौपाल में अपर कलेक्टर कटघोरा श्री विजेंद्र पाटले, अपर कलेक्टर कोरबा श्री प्रदीप साहू, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम के आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जन-चौपाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रूप में पदस्थ दीपशिखा कुमार ने कलेक्टर श्री झा के समक्ष आवास संबंधी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आवास नहीं होने के कारण समस्या हो रही है। एसईसीएल कॉलोनी में आवास रिक्त होने की जानकारी पर आवास आबंटित करने की मांग की। इस पर कलेक्टर श्री झा ने एसईसीएल गेवरा के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए रिक्त आवास स्टाफ नर्स को तत्काल आबंटित करने के निर्देश दिए। इसी तरह कोरबा ब्लॉक के भैसमा, चितापाली, छिंदपुर व अन्य गांव के लोगों ने कलेक्टर श्री संजीव झा के समक्ष आवेदन देकर जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग रखी। इस पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने एसडीएम कोरबा को ग्रामीणों का जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने ग्राम सभा के माध्यम से भी जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। उपरोक्त आवेदनों के अलावा जन चौपाल में जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्त कराने, वंश वृक्ष बनाने, पट्टा की मांग, जमीन सीमांकन कराने संबंधी मांगों को लेकर लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए।
क्रमांक 1002/


Share

Related posts

बस्ती-बस्ती, गली-गली भ्रमण कर कलेक्टर ने वैक्सीनेशन कैम्पेन का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

एकलव्य में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की पात्र-अपात्र सूची जारी

namanchhattisgarh

एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ी

namanchhattisgarh

Leave a Comment