13.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedखेलछत्तीसगढ़

महाराजा अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ: ‘फिल्मी चक्कर’ में परखा फिल्मी ज्ञान

Share

कोरबा। अग्रवाल सभा द्वारा समाज के महाराजा अग्रसेन जयंती के खेल महाकुम्भ में अयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्री अग्रसेन नवयुवक मंच के द्वारा फिल्मी चक्कर प्रतियोगिता अयोजन किया गया ।
अग्रवाल समाज के प्रतियोगिताओं की श्रृंखला के अंतर्गत ‘फिल्मी चक्कर’ प्रतियोगिता का आयोजन श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने फिल्मी ज्ञान एवं मनोरंजन से जुड़े कौशल का प्रदर्शन किया।
‘फिल्मी चक्कर’ प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें दो-दो प्रतिभागियों की टीम बनाई गई। टीम के सदस्यों ने आपसी तालमेल एवं सूझबूझ के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। फिल्म, कलाकारों, गीत-संगीत एवं सिनेमा से जुड़े सवालों और गतिविधियों ने प्रतियोगिता को बेहद रोचक बना दिया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में अपनी टीम को आगे ले जाने की होड़ दिखाई दी। एक-दूसरे के साथ विचार-विमर्श करते हुए प्रतिभागियों ने प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास किया। सही उत्तर मिलने पर प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था, वहीं कठिन प्रश्नों के दौरान टीमों के बीच रोमांच भी बना रहा।
श्री अग्रसेन नवयुवक मंच के सचिव प्रतीक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 08.10.2026 बुधवार को भव्य रूप से श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में बाल मेला का अयोजन किया जा रहा है बाल मेला में विषेष आकर्षण में जादू के अद्धुत करतब और रोमांच से भरपुर खास शो, स्वादिष्ट खाने के स्टाल, गेम, मस्ती, एवं खुषीयों के साथ यह आयोजन किया जा रहा है ।
अग्रवाल सभा के मिडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 07.10.2026 बुधवार अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा योग (चैलेन्ज), तुम हो ना (घर की सुपर स्टार) प्रतियोगिता श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यलाय में अयोजित कि जायेगी


Share

Related posts

डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दुल को सिटी मजिस्ट्रेट किया गया नियुक्त

namanchhattisgarh

बालको ने संयंत्र और समुदाय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान

namanchhattisgarh

जिले में मत्स्याखेट 15 अगस्त तक प्रतिबंधित

namanchhattisgarh

Leave a Comment