November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टोरेट में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारी-कर्मचारियों ने खेली होली

Share

कोरबा 07 मार्च 2023/कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टोरेट में मौजूद सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने रंगो के त्यौहार होली के अवसर पर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने भी सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित प्राकृतिक गुलाल लगाया। उन्होंने सभी को प्राकृतिक रंगो का उपयोग करने की अपील के साथ सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय श्री विजेंद्र पाटले, श्री प्रदीप साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे। कलेक्टर श्री झा ने जिलेवासियों को भी रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली के अपने शुभकामना संदेश में कलेक्टर श्री झा ने कहा  कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा, सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की।
क्रमांक 1004/


Share

Related posts

एकलव्य विद्यालयों में कक्षा सातवी, आठवी एवं नवमीं के रिक्त सीटों में भर्ती के लिए आवेदन 21 जुलाई तक

namanchhattisgarh

26 जनवरी को डाॅ0 विनय जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण : गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियां का होगा प्रदर्शन

namanchhattisgarh

हसदेव के हीरो: कॉफी विथ कलेक्टर एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment