1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने निगम के नियमितीकरण के 271 प्रकरणों को दी स्वीकृति, आज 88 प्रकरण स्वीकृत किए गए

Share

कोरबा 15 मार्च 2023 – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज जिला नियमितीकरण प्राधिकार की तृतीय बैठक में नगर निगम केरबा के नियमितीकरण के 88 प्रकरणों को स्वीकृत प्रदान की, इनमें से नियमों के तहत 17 प्रकरण निःशुल्क एवं 71 प्रकरण शास्ति अधिरोपित कर स्वीकृत प्रदान की गई, जबकि इसके पूर्व की बैठकों में निगम के 183 प्रकरणों का नियमितीकरण किया गया है। इसी प्रकार आज दीपका एवं कटघोरा नगर पालिकाओं के 07 प्रकरणों पर नियमितीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई।
जिला कार्यालय स्थित कलेक्टर कक्ष में आज कलेक्टर एवं जिला नियमितीकरण प्राधिकारी श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में नियमितीकरण प्राधिकार समिति की तृतीय बैठक आयोजित की गई, उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण, निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश व समिति के सचिव श्री के.एस.कंवर आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान समिति द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा के 88 प्रकरणों को आज स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि इसके पूर्व की बैठकों में निगम के 183 प्रकरणों का नियमितीकरण किया गया था। इस प्रकार नगर पालिक निगम कोरबा के नियमितीकरण के 271 प्रकरणों को अब तक स्वीकृत प्रदान की जा चुकी है, जिनमें से 227 आवासीय एवं 44 गैर आवासीय प्रकरण शामिल हैं, इन सभी 271 प्रकरणों में शास्ति के रूप में 27 लाख  96 हजार रूपये से अधिक की राशि जमा कराई गई है। बैठक के दौरान नगर पालिका परिषद दीपका के 03 एवं नगर पालिका परिषद कटघोरा के 04 प्रकरणां पर नियमितीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई।
नियमितीकरण का लाभ लेने कलेक्टर ने की अपील – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि शासन द्वारा अनियमित विकास व निर्माण के नियमितीकरण का विकल्प लोगों के हित में प्रदान किया गया है, अतः शासन की इस योजना का एवं दिए गए विकल्प का लाभ उठाएं तथा किए गए अनियमित निर्माण व विकास का नियमितीकरण कराएं, इस हेतु अपने आवेदन निर्धारित कार्यालयों व निकायों में जमा कराएं।
कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न जिला नियमितीकरण प्राधिकार समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण, निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश एवं समिति के सचिव श्री के.एस.कंवर के साथ ही निगम के भवन अधिकारी अखिलेश शुक्ला, नगर पालिका परिषद दीपका व कटघोरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उनके अभियंतागण, निगम के सहायक अभियंता विवेक रिछारिया, अजय शुक्ला आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Share

Related posts

जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित

namanchhattisgarh

जिले में रबी फसलों के तैयारी के लिए गांवों में चार से 18 नवंबर तक लगेंगे चौपाल

namanchhattisgarh

जिले में 07 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए

namanchhattisgarh

Leave a Comment