19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

17 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 16 मार्च  2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 17 मार्च को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 मार्च शुक्रवार को वार्ड क्र. 02 तुलसीनगर एस.एस.ग्रीन के पास, वार्ड क्र. 16 जोगिया डेरा मंदिर के पास स्कूल के सामने, वार्ड क्र. 25 कुंआभट्ठा विश्वकर्मा मंदिर के पीछे मंच के पास, वार्ड क्र. 37 डुग्गूपारा आंगनबाड़ी के पास स्टेज, वार्ड क्र. 45 डांडपारा सामुदायिक भवन  के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 48 सालियाभांठा स्कूल के पास, वार्ड क्र. 62 चुनचुनी बस्ती पानी टंकी के पास, वार्ड क्र. 63  पुरैना आंगनबाड़ी केन्द्र के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

डायल 112 के कर्मचारी अपराधों की रोकथाम , शांति व्यवस्था के अतिरिक्त , पीड़ितो को स्वास्थ्य सुविधा एवम अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका

namanchhattisgarh

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 17 मई को

namanchhattisgarh

राज्योत्सव में बालको के पैवेलियन ने जीता प्रथम पुरस्कार

namanchhattisgarh

Leave a Comment