24.3 C
New York
August 5, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सभी स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों में प्रदान करें नल कनेक्शन: कलेक्टर

Share

कोरबा 21 मार्च 2023/ कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत गठित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग, ऑनलाईन निविदाओ, निविदाओं की स्थिति, पाईप लाईन के माध्यम से हर घर जल और पेयजल स्त्रोतो से जल नमूनों के परीक्षण आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर में नल के माध्यम से पीने का साफ पानी पहुंचाना है। उन्होंने जिले में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। साथ ही जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी, अस्पतालों सहित गांवों में पीने के साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए नल कनेक्शन के काम को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कार्य किये जा रहे है। इन सभी कार्याे को गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में पूरा किया जाये। कलेक्टर श्री झा ने गांवों में जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण हो जाने पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में जल उपयोगकर्ताओं को समर्पित करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं जिला जल जीवन मिशन के सचिव श्री अनिल कुमार, सीएमएचओ डॉ. एसएन केसरी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण शामिल हुए।
क्रमांक 1043/


Share

Related posts

पोषण ट्रैकर एवं सक्षम आंगनबाड़ी के संबंध में विभागीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण और सामग्री वितरण शिविर 05 अप्रैल से

namanchhattisgarh

26 अगस्त को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment