21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

23 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 22 मार्च  2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 23 मार्च को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 मार्च गुरूवार को वार्ड क्र. 03 सामुदायिक भवन तुलसीनगर के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन काली मंदिर के पास, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार स्वागत गेट के पास, वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र. 43 कलमीडुग्गू सार्वजनिक मंच आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 51 अटल आवास कालोनी नीलम मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 61 शांतिनगर सामुदायिक भवन स्कूल, वार्ड क्र. 67 मड़वाढोड़ा पार्षद घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों से आवेदन चार नवम्बर तक

namanchhattisgarh

मकान में लगे लोहे के दरवाजा को चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

संविदा भर्ती हेतु आवेदन 10 अगस्त तक

namanchhattisgarh

Leave a Comment