21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अपर कलेक्टर श्री पाटले ने दिव्यांग दम्पत्तियों को प्रदान किए प्रोत्साहन राशि, दी शुभकामनाएं

Share

कोरबा 22 मार्च 2023/मुंह से बोल पाने में अक्षम विवाहित अविनाश और बुधवारा बाई तथा दूसरा जोड़ा अशोक और सावित्री प्रशासन के सहयोग से प्रोत्साहन राशि पाकर खुश हो गए। अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले ने आज दोनों नवविवाहित जोड़ो को निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा। श्री पाटले ने चेक सौंप कर विवाहित जोड़ो को वैवाहिक जीवन हंसी खुशी और आपसी समन्वय के साथ बिताने के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही दोनों जोड़ों के अच्छे भविष्य की कामना भी की। जिला प्रशासन के सहयोग से निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत अविनाश और बुधवारा बाई को एक लाख रूपए का चेक राशि तथा अशोक और सावित्री लहरे को 50 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है। प्रोत्साहन राशि पाकर दोनों जोड़ो ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के पर्यवेक्षा अधिकारी श्री मुकेश दिवाकर ने बताया कि गोढ़ी निवासी श्री अविनाश केंवट एवं श्रीमती बुधवारा बाई (मूक बधिर) को 01 लाख रूपए की राशि प्रदान की गई है। नवविवाहित जोड़े में से एक व्यक्ति दिव्यांग होने पर 50 हजार रूपए और दोनों दिव्यांग होने पर एक लाख रूपए शासन की ओर से देने का प्रावधान है। इसी योजना अंतर्गत रजगामार निवासी श्री अशोक कुमार लहरे एवं उनकी पत्नी श्रीमती सावित्री लहरे को 50 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। अशोक कुमार हाथ से दिव्यांग है और उनकी पत्नी सामान्य है।
क्रमांक 1045


Share

Related posts

स्थानीय स्तर पर महिलाओं को मिल रहा रोजगार

namanchhattisgarh

अनुविभाग कटघोरा, पाली और पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत लंबित राजस्व प्रकरण एडीएम कटघोरा को आबंटित

namanchhattisgarh

शासन का योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं शिविर का आयोजन कर दिलाये पात्र हितग्राहियों को लाभ – कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment